NEXT 16 मार्च, 2025। अमेरिका की धरती पर भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरते हुए, नॉर्थ कैरोलिना राज्य के शार्लोट शहर में राजस्थानियों ने होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस रंगारंग आयोजन में सरदारशहर, लाडनूं, जयपुर और पाली सहित राजस्थान के कई जिलों से जुड़े परिवारों ने भाग लिया।

मोमासर गांव की बेटी वर्षा शर्मा (पुत्री विद्याधर शर्मा) ने अमेरिका से जानकारी भेजी कि होली के इस अवसर पर प्रवासी भारतीयों ने रंगों, फूलों और संगीत के साथ अपनी परंपराओं को जीवंत किया। कार्यक्रम में पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद लिया गया और लोकगीतों पर नृत्य कर इस पर्व को यादगार बनाया गया।

विदेशी धरती पर इस भव्य आयोजन ने यह साबित कर दिया कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं अपनी जड़ों से दूर रहकर भी उतनी ही जीवंत और रंगीन हैं।