#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अभिनव सामायिक फेस्टिवल: 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक सामायिक, मालू भवन में उमड़ा श्रावक समाज

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 4 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा रविवार को “अभिनव सामायिक फेस्टिवल (उत्सव–विश्व मैत्री)” का भव्य एवं अनुशासित आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मालू भवन, श्रीडूंगरगढ़ में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री एवं साध्वी डॉ. परमप्रभा के सान्निध्य में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को सामायिक के महत्व से जोड़ना, आत्मसंयम की भावना को सुदृढ़ करना तथा आध्यात्मिक चेतना का विस्तार करना रहा। देश-विदेश में एक साथ आयोजित इस सामूहिक सामायिक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अध्यात्म ही समाज को सकारात्मक, संतुलित एवं शांति की दिशा प्रदान कर सकता है।

सामायिक का अभिनव प्रयोग साध्वी संगीतश्री द्वारा करवाया गया, जिसमें ध्यान एवं जप का भी समावेश रहा। उनके मार्गदर्शन में पूरा वातावरण भावपूर्ण, अनुशासित एवं प्रेरणादायी बना रहा।


किशोर मंडल की विशेष भूमिका
इस आयोजन में समाज के पुरुषों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। विशेष रूप से किशोर मंडल के किशोरों ने घर-घर जाकर एवं संदेशों के माध्यम से समाज को जागरूक कर कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित की।


कार्यक्रम के पश्चात तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू ने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं, युवाओं एवं बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामायिक केवल धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि जीवन को संयम, विवेक और आत्मानुशासन से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है, जिसे युवाओं तक पहुंचाना आज की आवश्यकता है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना