#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पेंशनर्स को सक्रिय रहना जरूरी, तभी रहेगा स्वस्थ जीवन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। पेंशनर्स दिवस के अवसर पर पेंशनर्स भवन में जिला उपशाखा की वार्षिक अधिवेशन बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप-कोषाधिकारी अरविंद गर्ग रहे। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स को पेंशन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनके समाधान के लिए उप-कोष कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग ने कहा कि सेवा निवृत्ति के बाद यदि पेंशनर्स सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहते हैं तो जीवन बोझ नहीं लगता और आत्मसंतुष्टि मिलती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्याम महर्षि ने कहा कि पेंशनर्स को समय के साथ अपने स्वभाव में सकारात्मक बदलाव लाकर समाज सेवा में सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि साथियों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखना मानसिक संतुलन और संतुष्टि के लिए आवश्यक है।

पूर्व उप-कोषाधिकारी बजरंग सेवग ने आठवें वेतन नियतन में पेंशनर्स को लाभ से वंचित रखने की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए भविष्य की पेंशन व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने जीवित प्रमाण-पत्र सत्यापन प्रक्रिया तथा वर्ष 2008 से पहले सेवा निवृत्त कार्मिकों की पारिवारिक पेंशन में जन्मतिथि केवल वर्ष के रूप में दर्ज होने से आ रही समस्याओं का भी उल्लेख किया।

शाखा मंत्री सत्यनारायण योगी ने संगठन के तीन वर्षीय कार्यकाल की जानकारी देते हुए पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर 75 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके 12 पेंशनर्स का शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि अरविंद गर्ग और अध्यक्ष श्याम महर्षि का भी शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सत्यदीप ने किया, जबकि शाखाध्यक्ष करणीसिंह बाना ने सभी अतिथियों और पेंशनर्स का आभार व्यक्त किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प