#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई झूलेलालजी की छठी, भजन संध्या में झूम उठा सिंधी समाज

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 26 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलालजी के चेटीचंड पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को श्री झूलेलालजी का नामकरण (छठी) समारोह स्थानीय श्री झूलेलालजी मंदिर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी ने बताया कि चेटीचंड पर्व के पश्चात आयोजित इस छठी समारोह को विशेष रूप से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित भजन संध्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा माहौल भक्तिरस में सराबोर हो गया। भजनों की मधुर धुनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे और भगवान झूलेलाल जी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।

इस अवसर पर पंडित अनिल उपाध्याय द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान झूलेलालजी का नामकरण संस्कार सम्पन्न कराया गया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

समारोह की विशेष आकर्षण छोटे-छोटे बच्चों की झांकी रही, जिन्हें भगवान झूलेलालजी के रूप में पारंपरिक वेशभूषा धारण करवा झूला झुलाया। बच्चों की इस प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनका उत्साहवर्धन किया।

पूरे आयोजन के दौरान समाज के लोगों में उत्साह और एकता का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 रामनवमी पर कपड़े के थैले बांटे, प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का दिलाया संकल्प🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बीएलओ-सुपरवाइजरों को मिला प्रशिक्षण, निकाय चुनाव 2026 के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू🟢 सूडसर में 1 अप्रैल से हनुमान जयंती का दो दिवसीय मेला, आधी रात को होगी महाआरती🟢 बीड़ भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम: कालू रोड से हटाया अतिक्रमण, ‘सर्व समाज’ का बोर्ड भी उखाड़ा, देखें वीडियो🟢 सड़क सुरक्षा पर जागरूकता सत्र आयोजित, छात्राओं को दिए स्मार्ट क्यूआर टैग🟢 NH-11 पर हादसा: बिल्ली को बचाने में पलटी कार, 2 घायल🟢 श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई झूलेलालजी की छठी, भजन संध्या में झूम उठा सिंधी समाज