#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

शादी के एक महीने बाद ही पति गहने लेकर फरार, सवा साल बाद दूसरी महिला के साथ लौटा; बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 10 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थिनी रुखमा कंवर पुत्री सुमेरसिंह राजपूत निवासी हाल केऊ ने रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह 12 नवंबर 2024 को महावीर सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपूत निवासी अमरसर, तहसील बीदासर के साथ हुआ था।

पीड़िता के अनुसार शादी के करीब एक माह बाद ही उसका पति उसके सोने-चांदी के गहने लेकर घर से चला गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

रिपोर्ट में बताया गया कि 9 अप्रैल 2026 को आरोपी महावीर सिंह वापस घर लौटा, लेकिन उसके साथ एक अन्य महिला कोमल भी थी। प्रार्थिनी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले ले जाए गए गहनों को लौटाने से मना कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई पवन कुमार को सौंप दी है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 क्लिक करने से पहले सोचें: साइबर जागरूकता शिविर में एसीजेएम ने छात्राओं को दी सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की सीख🟢 साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर: अनजान लिंक से रहें सावधान, सोच-समझकर करें सोशल मीडिया का उपयोग🟢 श्रीडूंगरगढ़ में टॉपर्स का सम्मान: रथ में निकाली रैली, साफा पहनाकर किया अभिनंदन🟢 शादी के एक महीने बाद ही पति गहने लेकर फरार, सवा साल बाद दूसरी महिला के साथ लौटा; बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप🟢 श्रीडूंगरगढ़ में विवाहिता पर लाठी से हमला, दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप