#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

केसराराम गोदारा बने कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 8 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व उप प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि तथा जिला देहात कांग्रेस उपाध्यक्ष केसराराम गोदारा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल में प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।
कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, प्रदेश मुख्य संगठक हेमसिंह शेखावत, प्रदेश प्रभारी गोविंद भाई पटेल व ज्योति खन्ना, तथा जोन प्रभारी कमल कल्ला ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।


नियुक्ति के बाद हुआ स्वागत
नियुक्ति की खबर मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केसराराम गोदारा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें साफा पहनाया गया, शॉल ओढ़ाई गई और माला पहनाकर मिठाई खिलाई गई।
संगठन को मिलेगी नई मजबूती
मीडिया प्रभारी एवं विधानसभा अध्यक्ष राजेश मंडा ने बताया कि पार्टी को पूरा विश्वास है कि केसराराम गोदारा के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन जमीनी स्तर पर और मजबूत होगा।



स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल महिला जिला अध्यक्ष अंजू पारख, पार्षद मंगतूराम मेघवाल, हीरालाल कूकना, संजय करनानी, यूसुफ चुनघर, संदीप मारू, इलियास खान, कादर सब्जी फ्रॉस, प्रहलाद सोनार, राजेश मंडा, मनोज पारख, श्याम सुंदर दर्जी, राजू माली, प्रशांत बासनीवाल, जगदीश उपाध्याय, श्रवण मोट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेज धमाके के साथ 11 केवी लाइन का तार टूटा, मुख्य रास्ते पर गिरा; सातलेरा गांव की बिजली आपूर्ति ठप🟢 श्रीडूंगरगढ़ में रास्ता रोककर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला, युवक से ₹10,750 छीनने का आरोप, जरिये इस्तगासा मामला दर्ज🟢 रखरखाव कार्य के चलते 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, रिड़ी व ऊपनी जीएसएस से जुड़े कई गांव प्रभावित🟢 चर्चित कांड: सोना हड़पने के आरोप में आरोपी की जमानत खारिज🟢 विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश