#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों का चिल्ड्रन होम भ्रमण: आनंद मार्ग चिल्ड्रन होम में बच्चों से किया संवाद, शिक्षा का महत्व समझाया

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 11 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीकानेर के संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने बुधवार को आनंद मार्ग चिल्ड्रन होम, जय नारायण व्यास कॉलोनी का शैक्षणिक एवं प्रेरणात्मक भ्रमण किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने वहां निवासरत बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।

विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने बच्चों को सरल भाषा में समझाया कि निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच एवं अनुशासन के बल पर वे भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे प्रतिष्ठित पदों तक पहुंच सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार देखने को मिला।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी कुमावत ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में सेवा भावना, मानवीय दृष्टिकोण एवं सामाजिक सरोकारों की समझ विकसित होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों तक सकारात्मक सहयोग पहुंचाना भी उसका उद्देश्य है।

इस अवसर पर बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों का चिल्ड्रन होम भ्रमण: आनंद मार्ग चिल्ड्रन होम में बच्चों से किया संवाद, शिक्षा का महत्व समझाया🟢 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस समारोह: राजस्थानी: लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगा विमर्श, चार साहित्यकार होंगे सम्मानित