विभाजन विभीषिका पर कार्यशाला में उठीं भावनाएं, श्रीडूंगरगढ़ मंडल को मिली “हर घर तिरंगा यात्रा” की कमान
NEXT 8 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत बीकानेर संभाग कार्यालय में शुक्रवार को “हर घर तिरंगा” अभियान और “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस मौके पर बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने संबोधन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि “हर घर तिरंगा” सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हर भारतीय के लिए गर्व और भावना का विषय है। उन्होंने कहा कि हमें इस अभियान को पूरे जोश और उल्लास के साथ जन-जन तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर देहात संगठन प्रभारी ओम सारस्वत और पूर्व जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी ने भी अपने विचार साझा किए। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम, देश के बंटवारे की वेदना और एकता के महत्त्व पर जोर दिया।

श्रीडूंगरगढ़ मंडल को दी गई तिरंगा यात्रा की जिम्मेदारी
बीजेपी ने श्रीडूंगरगढ़ शहर में “हर घर तिरंगा यात्रा” की कमान श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल को सौंपी है। यात्रा के संयोजक मदन सोनी (शहर महामंत्री), सह संयोजक संतोष बोहरा, विक्रम सिंह शेखावत, ओमसिंह राजपुरोहित और महेंद्र राजपूत को नियुक्त किया गया है।
मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह अभियान हर घर तक पहुंचाना हमारा संकल्प है।”

कार्यक्रम में जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कुकणा, कोजुराम सारस्वत (सोशल मीडिया संयोजक), महेन्द्र ढाका (यात्रा संयोजक), मांगीलाल गोदारा, नरेंद्र चौहान, पवन स्वामी, मनीष सोनी सहित जिला व मंडल स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
