#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

9 साल के बालक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को उम्रकैद: शव को 3 फीट गड्ढे में दबाया था, 8 साल बाद आया फैसला

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 17 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। अपर सेशन न्यायाधीश सरिता नौशाद की कोर्ट ने 9 वर्षीय बच्चे की हत्या के 8 साल पुराने मामले में आरोपी पवन पुत्र मोहनराम निवासी ठेहट, दातारामगढ़ (सीकर) हाल धनेरू को आजीवन कारावास और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध ने बताया कि 29 जनवरी 2018 को केसर देवी पत्नी सुरेश ने रिपोर्ट दी थी कि वह पिछले 5 साल से धनेरू गांव की रोही में अपने बेटे मुकेश (9) के साथ रह रही थी। इसी दौरान उसके जेठ पवन ने मुकेश को ठेहट बुलाया। कुछ दिन बाद पवन ने टोपीदार बंदूक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने मुकेश के शव को 3 फीट नीचे दबा दिया, ताकि वारदात छिप सके।

13 गवाह, 26 दस्तावेज पेश किए

अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध ने कोर्ट में 13 गवाह और 26 दस्तावेज पेश करते हुए कहा कि आरोपी ने एक मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर मानवता को शर्मसार किया है। ऐसे अपराध में सख्त से सख्त सजा जरूरी है।

जज ने कहा- अपराध बेहद अमानवीय

फैसला सुनाते हुए एडीजे सरिता नौशाद ने कहा कि-
“अभियुक्त द्वारा किया गया अपराध मानवीय संवेदनशीलता की दृष्टि से अत्यंत निम्न स्तर का है। मृतक अपनी मां का एकमात्र सहारा था, जिसकी उम्र मात्र 9 वर्ष थी। उचित सजा न मिलने पर अपराधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।”

कोर्ट ने पवन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 50,000 रुपए के अर्थदंड का आदेश दिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस समारोह: राजस्थानी: लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगा विमर्श, चार साहित्यकार होंगे सम्मानित