NEXT 21 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर के घूमचक्कर क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क पर किसी व्यक्ति के जरूरी कागजात मिले हैं। घूमचक्कर स्थित लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के संचालक अनिल सारस्वत को दोपहर के समय उनकी दुकान के सामने ये कागजात पड़े हुए मिले।
अनिल सारस्वत ने बताया कि मिले हुए कागजातों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयकर विभाग से संबंधित दस्तावेज एवं एक डायरी शामिल है। कागजात पर पाँचीलाल चौधरी पुत्र कन्हैयालाल चौधरी का नाम अंकित है।
कागजातों में कोई मोबाइल नंबर अंकित नहीं होने के कारण वास्तविक मालिक से संपर्क करने में कठिनाई आ रही है। दुकान के ही सत्यनारायण तावनियां ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के ये कागजात हों, तो वह लक्ष्मी मेडिकल स्टोर, घूमचक्कर पर आकर अथवा मोबाइल नंबर 9057639133 पर संपर्क कर सकता है।



















