#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

उत्तर पश्चिम रेलवे में बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य

By Next Team Writer

Published on:

15 से 30 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द और बदले मार्ग से चलेंगी

NEXT 5 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सुगम और सुरक्षित रेल संचालन के उद्देश्य से चूरू–सादुलपुर रेलखंड के दुधवाखारा–हड़याल–डोकवा–सादुलपुर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते 15 से 30 अप्रैल 2026 के बीच बड़ी संख्या में रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि कार्य अवधि में कई ट्रेनें पूर्णतः रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित, री-शेड्यूल और रेगुलेट रहेंगी। यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

15 से 30 अप्रैल के बीच कुल 14 से अधिक ट्रिप्स प्रभावित होंगी। प्रमुख रद्द ट्रेनों में शामिल हैं—

  • 04705/04706 हनुमानगढ़–जयपुर स्पेशल (15 से 28 अप्रैल)
  • 54789/54790 रेवाड़ी–बीकानेर (15 से 30 अप्रैल)
  • 54315/54316 हिसार–रेवाड़ी सवारी गाड़ी (15 से 29 अप्रैल)
  • 14823/14824 जोधपुर–रेवाड़ी (25 से 29 अप्रैल)
  • 14717/14718 बीकानेर–हरिद्वार (निर्धारित तिथियां)
  • 54803/54804 सीकर–रेवाड़ी

आंशिक रद्द: कई ट्रेनें बीच रास्ते से लौटेंगी

  • 14897/14898 बीकानेर–हिसार ट्रेन रतनगढ़ तक ही चलेगी।
  • 14891/14892 जोधपुर–हिसार ट्रेन चूरू तक सीमित।
  • 54604/54605 लुधियाना–चूरू ट्रेन हिसार तक संचालित।
  • 54703/54704 जयपुर–बठिंडा ट्रेन लोहारू तक ही।
  • 19807/19808 कोटा–सिरसा ट्रेन लोहारू/चूरू तक सीमित।
  • 22915/22916 बांद्रा टर्मिनस–हिसार ट्रेन चूरू तक ही संचालित।
  • 54309/54310 दिल्ली–हिसार ट्रेन रेवाड़ी तक सीमित।

बदले मार्ग से चलेंगी ये प्रमुख ट्रेनें

ब्लॉक अवधि में कई लंबी दूरी की ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। इनमें शामिल हैं-

  • 20403/20404 लालगढ़–प्रयागराज
  • 20497 रामेश्वरम–फिरोजपुर
  • 22471/22472 लालगढ़–दिल्ली सराय
  • 12371/12372 हावड़ा–बीकानेर
  • 12259/12260 सियालदह–बीकानेर
  • 19027/19028 बांद्रा टर्मिनस–जम्मूतवी
  • 12239/12240 मुंबई सेंट्रल–हिसार

इन ट्रेनों को रींगस, रेवाड़ी, फुलेरा, डेगाना, मकराना, नीमकाथाना, नारनौल, भिवानी आदि स्टेशनों से होकर संचालित किया जाएगा। कई स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया है।

री-शेड्यूल भी रहेंगी ट्रेनें

  • 14823 जोधपुर–रेवाड़ी ट्रेन 15 अप्रैल को 4 घंटे देरी से चलेगी।
  • 26471 बीकानेर–दिल्ली कैंट वंदे भारत 16 से 25 अप्रैल तक प्रतिदिन 1 घंटा 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रेलवे हेल्पलाइन, आधिकारिक वेबसाइट या स्टेशन से ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें।

दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों की गति और समयपालन में सुधार होगा, जिससे यात्रियों को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा🟢 उत्तर पश्चिम रेलवे में बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य🟢 राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली