#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 लाख रुपये की 1.493 किलो अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 अप्रैल, 2025। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान द्वारा नशे के विरुद्ध सख्त अभियान पूरी रेंज में जारी है। आईजी के निर्देशन में भानीपुरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 493 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन फ्लश आउट’ के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जिले में चल रही मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी पर लगाम कसना है। पिछले दस दिनों में यह पुलिस की तीसरी बड़ी सफलता है।

कार्रवाई वृताधिकारी रामेश्वर की निगरानी में थानाधिकारी रायसिंह की टीम द्वारा शनिवार को की गई। टीम ने मेगा हाईवे पर स्थित बुकलसर फांटा के पास नाकाबंदी के दौरान आरोपी को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी की पहचान पिंटू सुथार निवासी ग्राम सारण, तहसील गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है।

जब्त की गई अफीम की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group