NEXT 28 जून, 2025 श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ महिला मण्डल श्रीडूंगरगढ़ की साधारण वार्षिक सभा में संगठन की नई अध्यक्षा के रूप में मंजू बोथरा का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। महिला मंडल की सदस्याओं ने एकमत होकर आगामी दो वर्षों के लिए उनके नाम पर सहमति जताई।
तेरापंथ महिला मंडल में हर बार की तरह इस बार भी सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में नेतृत्व का चयन किया गया। संगठन की सेवा, संस्कार और विकास को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह मनोनयन किया गया। गौरतलब है कि मंजू बोथरा पूर्व में दो बार मण्डल अध्यक्षा पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
सेवा और आध्यात्मिक गतिविधियों से जोड़ेंगी महिलाएं
नव नियुक्त अध्यक्षा मंजू बोथरा ने कहा कि वे अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्थानीय मंडल को अधिक सक्रिय बनाएंगी। महिलाओं को सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।
साध्वी संगीतश्री व डॉ. साध्वी परमप्रभा से लिया आशीर्वाद
मनोनयन के पश्चात मंजू बोथरा मालू भवन स्थित सेवा केंद्र पहुंचीं और साध्वी संगीतश्री एवं डॉ. साध्वी परमप्रभा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साध्वियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, संघनिष्ठा और गुरुनिष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला सदस्याएं एवं समाजजन उपस्थित रहे। समाज के विभिन्न वर्गों से मंजू बोथरा को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।