NEXT 23 फरवरी, 2025। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मनोज कुमार प्रजापत को तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बत्तीलाल फुलवाड़ा और राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी डॉ. सुरेश प्रजापति द्वारा की गई।
पदाधिकारियों ने मनोज प्रजापत की समाज के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर मनोज प्रजापत ने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और प्रजापति समाज के उत्थान के लिए विशेष कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के मित्रों, परिचितों और समाज के लोगों द्वारा बधाइयां दी जा रही हैं।
मनोज कुमार प्रजापत बने राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के तहसील अध्यक्ष

Published on:
