#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

PHC लखासर को एमईसीएल ने दी 30 व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। Mineral Exploration and Consultancy Limited (एमईसीएल) के मुंडी प्रोजेक्ट के तहत कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) गतिविधि में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखासर को 30 व्हीलचेयर भेंट की गईं। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है, ताकि मरीजों को इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। व्हीलचेयर मिलने से विशेष रूप से गंभीर व अशक्त मरीजों को राहत मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि एमईसीएल का मुंडी प्रोजेक्ट क्षेत्र में लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य कर रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से स्थानीय समुदाय को सीधा लाभ मिलता है और स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होती हैं।

इस मौके पर लखन जाटव (प्रबंधक- ड्रिलिंग), अभिषेक सुधांशु (सहायक प्रबंधक- ड्रिलिंग), महिपाल चारण (सहायक प्रबंधक), अवनीश पांडे (ड्रिलिंग इंजीनियर), विकास कुमार (स्टोर इंचार्ज), बालू (एचआर), श्यामनाथ हजारी (टेक्नीशियन- सैंपलिंग), डॉ. सोनू लीलाड़ और गोवर्धन खिलेरी (सरपंच प्रतिनिधि) मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सड़क सुरक्षा पर सख्त एक्शन: अवैध कट्स बंद होंगे, ओवरस्पीड व बिना हेलमेट चालकों पर कड़ी कार्रवाई🟢 राजस्थान को जानें क्विज प्रतियोगिता में चेतराम प्रथम, 19 मार्च को होंगे सम्मानित🟢 PHC लखासर को एमईसीएल ने दी 30 व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत🟢 श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में ‘राजस्थान को जानें’ क्विज, ताराचंद रहे अव्वल🟢 राजस्थान को जानो क्विज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, सिद्धि कुमारी प्रथम🟢 श्रीडूंगरगढ़ में नवकार कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, 9 अप्रैल को होगा सामूहिक जाप