#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मोमासर में चिकित्सा सेवा: बेल्जियम से आए डेंटल विशेषज्ञों ने 1200 से ज्यादा ग्रामीणों का किया निःशुल्क उपचार

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 18 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सेवा जब सरहदें पार करती है, तो उसका असर भी दूर तक दिखाई देता है। ऐसा ही नजारा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के मोमासर गांव में देखने को मिला, जहां सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित निःशुल्क डेंटल कैंप में सात समंदर पार से आए विशेषज्ञों ने ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी।

बेल्जियम की टीम बनी आकर्षण

कैंप का मुख्य आकर्षण बेल्जियम से आए डेंटल विशेषज्ञ डॉ. मर्लिन, अनायास और लीसा रहे। इन विदेशी डॉक्टरों ने अत्याधुनिक मशीनों की मदद से ग्रामीणों और बच्चों के दांतों से जुड़ी जटिल समस्याओं की जांच और उपचार किया। कैंप के समापन पर ट्रस्ट की ओर से डॉक्टरों का शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर राजस्थानी परंपरा के अनुसार सम्मान किया गया।

1223 लोगों को मिला लाभ

कैंप की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें कुल 1223 से अधिक ग्रामीणों और बच्चों ने लाभ लिया।

  • 723 स्कूली बच्चे: आदर्श विद्या मंदिर व इचरच देवी पटावरी स्कूल के विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग व उपचार किया गया।
  • 500 से अधिक ग्रामीण: मोमासर व आसपास की ढाणियों से आए लोगों का इलाज हुआ।

जांच के साथ उपचार भी

कैंप में केवल दांतों की जांच ही नहीं, बल्कि दांतों का निष्कासन, फिलिंग (मसाला भरना) और ओरल हाइजीन की ट्रेनिंग भी दी गई। उपचार के बाद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। स्थानीय डॉक्टर डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. अरविंद, डॉ. विजय और मोहम्मद जफर ने बेल्जियम की टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवाएं दीं।

सहयोगियों का किया सम्मान

कैंप को सफल बनाने में किशनलाल पटावरी, विपिन जोशी, जुगराज संचेती, बजरंग लाल सोनी, जगत पटावरी और राजेश रोहिल्ला का विशेष योगदान रहा। इनके द्वारा डॉक्टरों और स्वयंसेवकों को ट्रस्ट का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले संजय सुथार, सांवरमल शर्मा, निशि उपाध्याय, बाबूलाल गर्ग और युवा स्वयंसेवकों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

मानवता और मित्रता की मिसाल

यह डेंटल कैंप केवल उपचार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मानवता, सेवा और अंतरराष्ट्रीय मित्रता का प्रतीक बनकर उभरा। विदाई के समय मोमासर के ग्रामीणों ने विदेशी डॉक्टरों को नम आंखों और ढेरों दुआओं के साथ विदा किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना