#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में शांति देवी गीया की स्मृति सभा: मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सेवा केंद्र मालू भवन में शनिवार को समाजसेविका स्व. शांति देवी गीया (धर्मपत्नी कुंदनमल घीया) की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्य प्रभा के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

सभा में गीया परिवार की ओर से विजय राज गीया, देवेंद्र तातेड़, सुधा तातेड़, वंदना मेहनोत, हेमंत दूगड़ और मंजू देवी बेगवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्व. शांति देवी गीया के व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की।

विभिन्न संस्थाओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
स्मृति सभा में सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेरापन्थ महिला मंडल से मंत्री तथा तेरापंथ युवक परिषद के सहमंत्री सुमित बरडिया ने भी स्व. शांति देवी गीया के सामाजिक कार्यों को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

साध्वी लक्ष्य प्रभा ने दिवंगत आत्मा की मंगल कामना करते हुए कहा कि सेवा, संयम और समाज के प्रति समर्पण से ही जीवन सार्थक बनता है। उन्होंने कहा कि स्व. शांति देवी गीया ने अपना जीवन समाज सेवा और धर्म आराधना को समर्पित कर उसे सार्थक बनाया।

समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बस से उतारने पर बवाल: नशे में धुत युवक ने कंडक्टर से ₹2180 छीने, साथियों को बुलाकर बस रुकवाने की दी धमकी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में शांति देवी गीया की स्मृति सभा: मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि🟢 25 मार्च को निकलेगी श्रीराम विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा🟢 ओवरटेक के दौरान ईको वैन ट्रेलर से टकराई, चालक गंभीर घायल; ट्रेलर 11 केवी लाइन से टकराया