#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

सर्पदंश से अधेड़ महिला की मृत्यु, परिवार में छाया मातम

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 15 अप्रैल, 2025। क्षेत्र के गांव सातलेरा में मंगलवार सुबह एक खेत में काम कर रही एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतका 50 वर्षीया शांति देवी (पत्नी गोपालराम मेघवाल) सुबह अपने खेत में कृषि कार्य कर रही थीं, तभी अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया।

परिजन तत्काल शांति देवी को उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ लेकर आये, जहां से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान शांति देवी ने दम तोड़ दिया।

महिला की मृत्यु की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के पुत्र भोमाराम ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। दु:खद घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण शोकसंतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group