#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मित्राय फाउंडेशन ने बटुक ब्रह्मचारियों को बांटी शॉल व हुडी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। मित्राय फाउंडेशन जयपुर की ओर से श्री ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में अध्ययनरत बटुक ब्रह्मचारी बालकों को सर्दी से राहत देने के लिए गरम शॉल व हुडी का वितरण किया गया। सेवा भाव से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक गुरु रामानंद तीर्थ महाराज मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिला कलेक्टर शुभम शर्मा, उपपुलिस अधीक्षक निकेत पारीक, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, सीएमएचओ डॉ. ओपी स्वामी, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत शर्मा, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी, विद्यालय के प्रधान आचार्य गोविंद पारीक व आचार्य रविशंकर दाधीच मौजूद रहे।


इसके अलावा नगरपालिका पार्षद श्याम सुंदर पुरोहित, पवन उपाध्याय, भरत सुथार, लोकेश गौड़ सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मंच संचालन गोविंद पारीक ने किया।
मित्राय फाउंडेशन की ओर से डॉ. विनीत शर्मा, डॉ. रश्मि शर्मा व पार्षद बबलू शुक्ला ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। अतिथियों ने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
संस्था की ओर से बताया गया कि वर्ष 2026 की 14वीं ड्राइव सहित अब तक प्रदेशभर में 65 हजार से अधिक गरम वस्त्रों का वितरण किया जा चुका है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने अतिथियों व सहयोगियों का आभार जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा🟢 उत्तर पश्चिम रेलवे में बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य🟢 राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली