NEXT 8 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के पुलिस थाने के पास स्थित मॉडर्न राजस्थान सीनियर सैकेण्डरी स्कूल ने इस वर्ष एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए कक्षा 5, 8, 10 एवं 12 के बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत दर्ज किए हैं। विद्यालय की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि स्टाफ और विद्यार्थियों की मेहनत एवं अनुशासन के चलते हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किए हैं, जो गर्व की बात है। प्राचार्य मनीष कुमार शर्मा ने कहा कि सही मार्गदर्शन और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण मिलने पर विद्यार्थी सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकते हैं।
कक्षा 12वीं में कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं कृषि संकायों का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। संस्था के निदेशक भीष्म कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय में अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य कराया जाता है। साथ ही सभी कक्षाएँ सीसीटीवी कैमरों से युक्त हैं और विद्यार्थियों के लिए बेहतर फर्नीचर व सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों से भी जोड़ा जाता है।
इस वर्ष कक्षा 12वीं में ममता शर्मा, ज्योति, ममता, सिद्ध, वर्षा रेगर, भैरू राम शर्मा, मनीष, अंकुश लुहार एवं मनीष मलिक सहित कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय परिवार ने इन मेधावी विद्यार्थियों को साफा, शॉल ओढ़ाकर और तिलक लगाकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों के लिए विभिन्न घोषणाएँ करते हुए कहा कि 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की पूरी फीस माफी की जाएगी। वहीं तहसील स्तर पर टॉप करने वाले विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।
इस दौरान विद्यालय के अध्यापक भागीरथ, दीपक स्वामी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। संचालन सुबोध सक्सेना एवं परमेश्वर शर्मा ने किया।
























