भारत मंडपम, नई दिल्ली में मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
NEXT 31 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। मोमासर गांव की बेटी और हॉकी खिलाड़ी कृष्णा प्रजापत ने कमाल कर दिया है। उन्हें राष्ट्रपति गाइड पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार उन्हें नई दिल्ली के भारत मंडपम में मिलेगा।
गांव में जश्न जैसा माहौल
कृष्णा की इस बड़ी उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव और स्कूल- कॉलेज में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार और शिक्षकों ने मिठाइयां बांटकर बधाई दी। बाबूलाल गर्ग ने कहा कि “कृष्णा ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे मोमासर और बीकानेर का नाम रोशन किया है।”
खेल और सेवा दोनों में आगे
कृष्णा न सिर्फ खेलों में शानदार प्रदर्शन करती रही हैं बल्कि सामाजिक सेवा में भी सक्रिय रही हैं। इन्हीं गुणों के चलते उन्हें देश के सबसे बड़े स्काउट-गाइड सम्मान के लिए चुना गया है।
बेटियों के लिए रोल मॉडल
कृष्णा की मेहनत, लगन और अनुशासन ने उन्हें यहां तक पहुंचाया।
अब वे क्षेत्र की उन बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं, जो खेल और पढ़ाई दोनों में आगे बढ़ने का सपना देखती हैं।




















