#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रीड़ी की मोनिका का फिर नेशनल में चयन, 5वीं बार करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 12 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गांव रीड़ी की होनहार कबड्डी खिलाड़ी मोनिका छरंग का एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। मोनिका का चयन 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-19 छात्रा वर्ग कबड्डी टीम के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 19 से 23 जनवरी 2026 तक सोलन (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित होगी।


खास बात यह है कि मोनिका का यह पांचवीं बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन हुआ है। लगातार मिल रही इस सफलता से रीड़ी गांव ने कबड्डी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली है।


कोच मांगीनाथ जाखड़ ने बताया कि मोनिका बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी है। उसकी सफलता वर्षों की नियमित मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पिछले 2–3 वर्षों में रीड़ी की कई बालिकाओं ने SGFI (स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) और AKFI (एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया) के तहत राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया है।


मोनिका छरंग ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, परिवारजनों और गांव के भामाशाहों को दिया, जो हमेशा हर संभव सहयोग करते रहे हैं। साथ ही उन्होंने गांव के सरपंच का विशेष आभार जताया, जिनके प्रयासों से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान उपलब्ध हो सका।


मोनिका के चयन से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन