#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एम.पी.वी.एस. में चुनाव संपन्न, श्रीगोपाल राठी बने अध्यक्ष

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 5 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान महाराणा प्रताप विद्यापीठ संस्थान (एम.पी.वी.एस.) की साधारण सभा की बैठक रविवार को विद्यालय भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने की।

बैठक में सबसे पहले प्रबंधकारिणी द्वारा किए गए कार्यों की सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। इसके बाद मंत्री जगदीश प्रसाद स्वामी ने कार्यकाल के दौरान किए गए सभी कार्यों का विस्तृत आय-व्यय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया।

इसके पश्चात निर्वाचन अधिकारी शिक्षाविद सुशील कुमार सेरड़िया ने संस्थान के विभिन्न पदों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करवाई।

  • अध्यक्ष पद पर श्रीगोपाल राठी,
  • उपाध्यक्ष पद पर मोहनलाल सोनी (एडवोकेट)
  • मंत्री पद पर गजानंद सेवग
    ने नामांकन दाखिल किए।

तीनों पदों पर एक ही नामांकन आने और कोई अन्य प्रत्याशी न होने के कारण तीनों को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।

शेष पदों एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के चयन के लिए सभा ने अध्यक्ष और मंत्री को अधिकार सौंपे।

बैठक में मोहनलाल सोनी और गजानंद सेवग ने संस्थान व विद्यालय के विकास को लेकर रचनात्मक सुझाव दिए।

सभा में रामेश्वरलाल तोषनीवाल, भीकमचंद तापड़िया, निर्मलकुमार पुगलिया, संजयकुमार कर्वा, ललित बाहेती, सुरेश भादानी, रमेशकुमार बिहानी, सत्यनारायण स्वामी सहित कई सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहे।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सदन में स्वागत किया गया और सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

राठी बोलेजल्द शुरू होगा भवन निर्माण कार्य
अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने कहा कि नई कार्यकारिणी पूर्ण गंभीरता के साथ विद्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ करेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से संस्थान के विकास में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।

सभा के अंत में राठी ने सभी का आभार जताया और बैठक की कार्यवाही समाप्त की।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत