NEXT 17 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नापासर थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के साथ संयुक्त ऑपरेशन में 3 किलो अवैध अफीम बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशा तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि अफीम की सप्लाई कहां से लाई गई और आगे कहां भेजी जानी थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



















