#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अनुराग सेवा संस्थान के राष्ट्रीय सम्मान घोषित: कवि रवि पुरोहित को ‘अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान’

By Next Team Writer

Published on:

11 राज्यों के 31 साहित्यकार होंगे सम्मानित, 20 दिसंबर को लालसोट में भव्य समारोह

NEXT 4 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। अनुराग सेवा संस्थान, लालसोट के स्थापना के 31 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित ‘अनुराग-31’ श्रृंखला में इस वर्ष अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान 2025 के लिए देशभर के 11 राज्यों से चुने गए 31 साहित्यकारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। संस्था द्वारा साहित्य, संस्कृति, क्रीड़ा, सामाजिक समरसता, पर्यावरण और सनातन संस्कृति जैसे 31 क्षेत्रों में वर्षभर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

संस्थान की प्रेस सचिव अनिल नीमला ने बताया कि 20 दिसंबर को लालसोट में होने वाले भव्य सार्वजनिक समारोह में सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

बीकानेर के रवि पुरोहित को राष्ट्रीय सम्मान

बीकानेर के प्रसिद्ध साहित्यकार रवि पुरोहित को उनकी चर्चित काव्य कृति ‘आग अभी शेष है’ के लिए अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान हेतु चुना गया है।
समारोह में उन्हें नगद राशि, श्रीफल, शॉल, स्मृति–चिह्न, सम्मान पत्र और कलम प्रदान की जाएगी।

रवि पुरोहित इससे पहले इंटरनेशनल पोएटिक प्रोजेक्ट, पोलैंड (2017-18) में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और साहित्य अकादमी दिल्ली, राजस्थान साहित्य अकादमी, राजस्थानी भाषा एवं संस्कृति अकादमी सहित देश-विदेश की अनेक संस्थाओं से सम्मानित हो चुके हैं।

31 साहित्यकारों की घोषित सूची

समारोह में देशभर के 31 साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। प्रमुख नाम-

  • पद्मश्री डॉ. रवीन्द्र कुमार, मेरठ– अनुराग साहित्य श्री सम्मान- 2025
  • डॉ. पदम सिंह पदम, मैनपुरी
  • डॉ. रामकुमार घोटड़, सादुलपुर (चूरू)
  • डॉ. प्रबोध कुमार गोविल, जयपुर
  • डॉ. अखिलेश निगम, लखनऊ
  • जगदीश मोहन रावत, जयपुर
  • श्याम प्रकाश देवपुरा, श्रीनाथद्वारा
  • डॉ. आर.पी. सारस्वत, मुंबई
  • रामनारायण शर्मा, श्रीगंगानगर
  • शील कौशिक, सिरसा
  • डॉ. मनीषा शर्मा, कोटा
  • देवेंद्र कुमार मिश्रा, जबलपुर
  • विष्णु शर्मा ‘हरिहर’, कोटा
  • रामनारायण हलधर, कोटा
  • डॉ. नीना छिब्बर, जोधपुर
  • अटल राम चतुर्वेदी, मथुरा
  • बसंती पंवार, जोधपुर
  • अमर बानियां लोहारो, गंगटोक (सिक्किम)
  • विमला नागला, केकड़ी
  • संतोष दास शास्त्री, नैनीताल (उत्तराखंड)
  • महाराम सिंह मृदुल, इटावा
  • प्रेमपाल शर्मा, दिल्ली
  • एकता अमित व्यास, कच्छ (गुजरात)
  • डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, रायपुर (छग)
  • नीलम राकेश, लखनऊ
  • शिव मोहन यादव, दिल्ली
  • प्रभात कुमार सिंघल, कोटा
  • सतीश कुमार, किशनगढ़
  • नरेंद्र निर्मल, भरतपुर
  • धर्मेंद्र सैनी, बांदीकुई

दौसा जिले के पुरस्कार

दौसा जिले से विनोद गौड, अनुराग प्रेमी, कृष्णा सैनी और बुद्धिप्रकाश महावर को विशिष्ट सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में MSME व SHG पर जागरूकता व्याख्यान🟢 अनुराग सेवा संस्थान के राष्ट्रीय सम्मान घोषित: कवि रवि पुरोहित को ‘अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान’