NEXT 22 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। नवरात्रि के पहले दिन कस्बे में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। सुबह होते ही श्रद्धालुओं द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई। आडसर बास स्थित माताजी मंदिर में विधिवत घट स्थापना की गई। मंदिर में माता का भव्य दरबार सजाया गया। जैसे ही पूजन शुरू हुआ, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में माता के जयकारे गूंज उठे।
सरकारी अस्पताल के पास काली माता मंदिर, सरस्वती माता मंदिर और स्वर्णकार माता मंदिर में भी आकर्षक सजावट की गई। फूलों और झालरों से सजे दरबार भक्तों को अपनी ओर खींचते रहे। दिनभर मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ बनी रही।
सिर्फ मंदिर ही नहीं, बल्कि कस्बे की गलियां भी रंग-बिरंगी झालरों और लाइटिंग से सजाई गईं। घर-घर में घट स्थापना कर श्रद्धालुओं ने व्रत की शुरुआत की। कई भक्त पूरे नौ दिन व्रत रख माता की आराधना करेंगे।



























