#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

नीट-यूजी परीक्षा रविवार को, जिला कलेक्टर और एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 3 मई, 2025। नीट-यूजी 2025 परीक्षा रविवार को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक बीकानेर जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर वृष्णि ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा। इसमें नियुक्त समस्त कार्मिकों को जिम्मेदारी और गंभीरता से कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6,379 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक, वीक्षक, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। सभी केंद्रों पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जैमर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा प्रत्येक कक्ष की वीडियोग्राफी की जाएगी।

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर नगर रमेश देव, डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित और केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य महिपाल सिंह भी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group