NEXT 16दिसम्बर, 2024। राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा हो रही है। इस बीच विभागीय लापरवाही के चलते इंग्लिश मीडियम स्टूडेंट्स को हिंदी में प्रिंट पेपर बांट दिया गया। ऐसा दोनों पारियों में 9वीं और 10वीं के स्टूडेंट्स के साथ हुआ। लापरवाही सामने आने पर स्कूल स्टाफ ने ही पेपर का ट्रांसलेट कर स्टूडेंट्स को दिया। इससे एग्जाम भी तय समय से लेट शुरू हो सका। दरअसल, आज क्लास 9वीं का स्वास्थ्य शारीरिक शिक्षा का पेपर था लेकिन स्टूडेंट्स को केवल हिंदी में प्रिंट पेपर दिया गया। ऐसे में इंग्लिश मीडियम स्टूडेंट्स को परेशानी हुई।
वहीं दूसरी पारी में 10वीं क्लास का भी स्वास्थ्य शारीरिक शिक्षा का पेपर है। दसवीं क्लास का पेपर भी सिर्फ हिंदी में ही प्रिंट हुआ मिला।
राज्य में निजी के साथ सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल भी है। ऐसे में राज्य भर के हजारों प्राइवेट और महात्मा गांधी स्कूल के इंग्लिश मीडियम स्कूल के स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर पर ही स्कूल स्टाफ ने पेपर ट्रांसलेट कर स्टूडेंट्स को दिया। इससे स्कूल में एग्जाम तय समय से लेट शुरू हो सकें।
बीकानेर के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के अधीन संचालित पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा करवा रहा है। परीक्षा संचालन के लिए एक टीम भी बना रखी है। उसके बावजूद ऐसी लापरवाही सामने आई है।
सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि मामला सामने आने पर संस्थाप्रधान को अंग्रेजी में अनुवाद करने का निर्देश दिया था। और विद्यार्थियों ने जवाब अंग्रेजी में ही दिया।