NEXT 13 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। विश्व हिंदू परिषद की बैठक बुधवार रात 8:30 बजे नागरिक विकास परिषद भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने की। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष रविकांत सैनी ने अपनी नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की।

बैठक में संरक्षक भंवरलाल दुगड़, जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत, पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर, पूर्णमल स्वामी, विनय दुगड़, फतेहसिंह जांगिड़, भूषण कर्वा, दीपक सेठिया, संतोष बोहरा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवगठित प्रखंड कार्यकारिणी
- रविकांत सैनी – अध्यक्ष
- पूर्णमल स्वामी, विनय बरडिया – उपाध्यक्ष
- फतेहसिंह जांगिड़ – मंत्री
- लाल सिंह मोयल – सत्संग प्रमुख
- भीखाराम सुथार – विशेष संपर्क प्रमुख
- मुकेश प्रजापत – गौरक्षा प्रमुख
नवगठित नगर कार्यकारिणी
- मनीष नौलखा – अध्यक्ष
- अशोक नाई – उपाध्यक्ष
- दीपक सेठिया – मंत्री
- भूषण कर्वा – विशेष संपर्क प्रमुख
- त्रिलोक प्रजापत – सत्संग प्रमुख
- मोहित स्वामी – गौरक्षा प्रमुख
बैठक में जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी, संरक्षक भंवरलाल दुगड़ और जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत ने नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन के कार्यों को एकजुटता से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
नगर अध्यक्ष मनीष नौलखा ने बताया कि परिषद की ओर से आगामी 16 दिसंबर को एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह संगठन हम सबका है, सभी मिलजुलकर समाजसेवा के कार्य करेंगे।”














