NEXT 26 मई, 2025। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की एक विशेष बैठक सोमवार को समिति कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज कुमार डागा ने की। इस दौरान संगठन के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से नवनियुक्तियाँ की गईं। बैठक में सेवा समिति की आगामी कार्ययोजना और सेवाभावी प्रयासों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

नवगठित कार्यकारिणी में ये पदाधिकारी चुने गए:
- अध्यक्ष: जतन सिंह राजपुरोहित
- उपाध्यक्ष: सत्यनारायण टाक
- मंत्री: कैलाश सारस्वत
- कार्यालय प्रमुख: जयप्रकाश जवंरिया
- कोषाध्यक्ष: भीखाराम सुथार
- प्रवक्ता: राज सुथार
- विधिक सलाहकार: प्रवीण पालीवाल
इसके अतिरिक्त कार्यसमिति में अशोक सुथार, नारायण चौधरी, विक्रम मालू, प्रियंक शाह, अनिल मोट, दुर्गेश नाई, मदन सोनी और रामसिंह राजपुरोहित सहित कई जागरूक एवं सक्रिय सेवादारों को शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष जतन सिंह राजपुरोहित ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि संस्था की सेवा भावना को और व्यापक बनाते हुए समाज के असंख्य लोगों तक मदद पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।