#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) श्रीडूंगरगढ़ की नई कार्यकारिणी गठित, हरिराम सऊ बने अध्यक्ष

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 9 मई, 2025राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की उप शाखा श्रीडूंगरगढ़ का वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को वीर तेजा मंदिर परिसर में पूर्व प्रदेश मंत्री सोहनलाल गोदारा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन को मजबूत करने, एकता बनाए रखने तथा शिक्षक व छात्र हित में कार्य करते रहने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश सदस्य व चुनाव अधिकारी बालाराम मेघवाल ने संगठन की रीति-नीति की जानकारी दी, जबकि पूर्व जिला अध्यक्ष आदुराम मेघवाल ने शिक्षक हितों के लिए सतत संघर्षशील रहने की बात कही। पर्यवेक्षक महेन्द्र भंवरिया ने संगठन के विस्तार और समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे लाने पर बल दिया।

इस अवसर पर पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

द्वितीय सत्र में निर्विरोध निर्वाचित हुई कार्यकारिणी
द्वितीय सत्र में सर्वसम्मति से उप शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें हरिराम सऊ को अध्यक्ष, दानाराम डेलू को मंत्री, महेन्द्र धतरवाल को सभाध्यक्ष तथा कुंभाराम डेलू को उपाध्यक्ष चुना गया।

शहर उपाध्यक्ष कैलाश सियाग, संयुक्त मंत्री सीताराम स्वामी, संगठन मंत्री मानाराम मेघवाल, माध्यमिक शिक्षा प्रतिनिधि गणपत कालवां, प्रारंभिक शिक्षा प्रतिनिधि गजानंद स्वामी, महिला मंत्री उषा मानव, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि रामनिवास भुंवाल, प्रवक्ता हेतराम बाना, प्रचार मंत्री अशोक पूनिया नियुक्त किए गए।

इसके अलावा मूलाराम भादू, निराणाराम डूडी, गोपीराम महिया, कृष्ण गोपाल स्वामी और विष्णु को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शुक्रवार को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई🟢 280 मरीजों की जांच, दवाइयां बांटी गईं; बीकानेर से आए डॉक्टरों ने दिया नि:शुल्क परामर्श