#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की नई कार्यकारिणी घोषित, धर्म यात्रा में अधिक सहभागिता का आह्वान, देखें फ़ोटो

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 22 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर में विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय में रविवार शाम 5 बजे मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत ने की।

बैठक के दौरान जिला प्रशासन प्रमुख श्याम सुंदर जोशी ने मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष बोहरा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

धर्म यात्रा समिति अध्यक्ष मनोज डागा एवं उपाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने आगामी धर्म यात्रा की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने सभी मंडलियों को साथ लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।

मातृ शक्ति में मीना मोरवानी को संयोजिका, विनीता सारस्वत को सह-संयोजिका, सुमन मोदी व वर्षा भोजक को सेवा प्रमुख, बबिता पुगलिया को संस्कार प्रमुख तथा भंवरी देवी पांडिया को सत्संग प्रमुख नियुक्त किया गया।

वहीं दुर्गा वाहिनी में प्रेक्षा पुगलिया को संयोजिका, सिया जैन व थिरपा मोरवानी को सह-संयोजिका, दीपिका स्वामी को शक्ति साधना केंद्र प्रमुख, भाग्यश्री सोनी को छात्रा प्रमुख तथा कुसुम प्रजापत को बाल संस्कार केंद्र प्रमुख बनाया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की नई कार्यकारिणी घोषित, धर्म यात्रा में अधिक सहभागिता का आह्वान, देखें फ़ोटो🟢 मजबूत बूथ प्रबंधन से ही संगठन को मिलती है जीत: डॉ. गौतम🟢 जाखासर जीएसएस पर 4 घंटे का शटडाउन कल, कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद