#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नई सड़क बनी मुसीबत: वार्ड 23 में नालियों के बिना बनी रोड, घरों में रिस रहा पानी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 18 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के वार्ड नंबर 23 में पालिका द्वारा नवनिर्मित सड़क अब स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सड़क निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन दोनों ओर नालियों का निर्माण नहीं होने से वार्ड में गंदे पानी की निकासी ठप हो गई है।I

लोक समता समिति के उपाध्यक्ष एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि सड़क बनना स्वागतयोग्य कदम है, लेकिन अधिकारियों और ठेकेदार की अदूरदर्शिता साफ नजर आ रही है। नालियों के अभाव में घरों का गंदा पानी दीवारों में रिस रहा है, जिससे मकानों के कमजोर होने का खतरा बढ़ गया है।

वार्डवासियों ने जब ठेकेदार से नाली निर्माण को लेकर सवाल किया तो उसने साफ कह दिया कि उसे नालियों के निर्माण के कोई निर्देश नहीं मिले हैं। इससे नाराज वार्ड के लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी का समुचित निकास नहीं होने से यह घरों के पास जमा हो रहा है, जिससे बदबू और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। वार्डवासियों ने पालिका से जल्द नालियों का निर्माण करवाने की मांग की है ताकि समस्या से राहत मिल सके।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल🟢 मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो🟢 एनएच-11 पर पिकअप-बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल