NEXT 15दिसम्बर, 2024। राजस्थान सरकार नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने एक अधिसूचना जारी करते हुए बीकानेर विकास प्राधिकरण की स्थापना करने के आदेश जारी किए हैं। अधिसूचना में सरकार के उप सचिव रवि विजय ने बताया कि बीकानेर विकास प्राधिकरण अध्यादेश, 2024 (अध्यादेश संख्या 3, 2024) की धारा 3 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राज्य सरकार तत्काल प्रभाव से उक्त अध्यादेश के प्रयोजनों के लिए “बीकानेर विकास प्राधिकरण” नामक प्राधिकरण की स्थापना राज्यपाल के आदेश से करती है।


Next Team Writer
हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।


















