NEXT 14दिसम्बर, 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की महिलाओं ने आध्यात्मिक उन्नयन के लिए एक संगठन का गठन किया है और अब उनके द्वारा प्रतिदिन कीर्तन करके श्रीकृष्ण के विचारों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। कस्बे की 6महिलाओं ने शुक्रवार को “हरे कृष्ण महिला मण्डल” गठन किया और ममता सोनी को अध्यक्ष, अंजू दुगड़ को मंत्री, पिंकी शर्मा को व्यवस्थापक, सुरेखा व्यास को कोषाध्यक्ष, सुमन बैद और इंदु सिंघी को प्रचार-प्रसार मंत्री का दायित्त्व सौंपा गया। सुरेखा व्यास ने बताया कि उनके इस संगठन का उद्देश्य श्रीकृष्ण की भक्ति मार्ग पर आमजन को जोड़ना और श्रीकृष्ण के विचारों को व्यापकता देना है। महिलाओं ने संगठन की स्थापना पर छप्पन भोग श्रीकृष्ण को अर्पित किया और कुछ समय तक कीर्तन किया।


Next Team Writer
हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।




















