#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बीकानेर कलेक्टर बने निशांत जैन, पदभार संभालते ही बोले- सरकार की प्राथमिकताएं ही मेरी प्राथमिकताएं

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। आईएएस 2015 बैच के अधिकारी निशांत जैन ने गुरुवार को बीकानेर के जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार संभाल लिया। इससे पहले वे जयपुर विकास प्राधिकरण में सचिव के पद पर कार्यरत थे। जैन बाड़मेर और जालौर में जिला कलेक्टर रह चुके हैं तथा पर्यटन विभाग में निदेशक सहित विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सभी प्राथमिकताएं उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप कार्य करते हुए जिले के विकास को गति दी जाएगी। उन्होंने बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और फ्लेगशिप योजनाओं को तेजी से लागू करने पर जोर दिया, ताकि आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि बीकानेर सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध है और इसे और सशक्त बनाने की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे।

करणी माता के किए दर्शन
पदभार संभालने के बाद कलेक्टर निशांत जैन देशनोक स्थित करणी माता मंदिर पहुंचे और विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेश व जिले की खुशहाली की कामना की।

इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, प्रशिक्षु आईएएस स्वाति शर्मा, वरिष्ठ निजी सचिव आशानंद कल्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने भी कलेक्टर से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। कलक्ट्रेट परिसर के कार्मिकों ने भी उनका स्वागत कर पुष्पगुच्छ भेंट किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पुण्य स्मृति में भेंट की ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, तेरापंथ युवक परिषद को मिली नई सौगात