NEXT 11 जनवरी, 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के एक ग्रामीण का मोबाइल शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ में कहीं गिर गया। मोबाइल गुम होने से वह काफी परेशान हुआ। घुमचक्कर के पास गौसेवकों को यह मोबाइल मिला और उन्होंने मोबाइल के मालिक से संपर्क करके उन्हें यह लौटाया। गौसेवक आनंद जोशी ने कहा कि लिखमादेसर के प्रभुनाथ का कल मोबाइल गिर गया था। गौ सेवकों को मिला तो इनको सूचना देकर लौटाया। प्रभुनाथ ने श्याम गिरी, गौरी शंकर स्वामी और आनंद जोशी को धन्यवाद दिया और कहा कि आज भी नेकी जिंदा है।
Next Team Writer
हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।