#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पीबीएम अस्पताल में नर्सेज का सांकेतिक विरोध, काली पट्टी बांधकर जताई भर्ती की मांग

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 26 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज एवं पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर के सभी विभागों में कार्यरत नर्सिंग कार्मिकों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। नर्सेज ने मेरिट एवं बोनस आधार पर नई नर्सिंग ऑफिसर भर्ती की मांग को लेकर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया।


विरोध संगठन के जिलाध्यक्ष श्योपत गोदारा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान ENT अस्पताल, टीबी अस्पताल, हल्दीराम मूलचंद अस्पताल, मानसिक रोग विभाग, ट्रॉमा सेंटर, सुपर स्पेशलिटी, ए-ब्लॉक, जनाना विभाग, बच्चा अस्पताल, कैंसर अस्पताल सहित पूरे पीबीएम परिसर में नर्सिंग स्टाफ ने विरोध में भाग लिया।


जिलाध्यक्ष श्योपत गोदारा ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ की यह लड़ाई लंबी है और इसमें सभी को संगठित रहना होगा। उन्होंने बताया कि जब तक नई नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण तक नहीं पहुंचती, तब तक राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत अपने साथियों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।


प्रदर्शन में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, प्रोबेशनरी नर्सिंग ऑफिसर, यूटीबी नर्सिंग ऑफिसर एवं निविदा पर कार्यरत नर्सिंग कार्मिकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना