#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

श्रीडूंगरगढ़ में तेरापंथ महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, केसरिया परिधानों में दिखी नारी शक्ति की आस्था, देखें पूरी कार्यसमिति की लिस्ट

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 2 जुलाई, 2025 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की स्थानीय शाखा तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को साध्वी सेवा केंद्र में साध्वी संगीतश्री और साध्वी डॉ. परमप्रभा की सान्निध्य में आयोजित हुआ। समारोह में केसरिया वस्त्रधारी महिलाओं की उपस्थिति ने माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

समारोह की शुरुआत में नव मनोनीत अध्यक्षा मंजू बोथरा को मंडल की संरक्षिका झिणकार देवी बोथरा, निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता डागा ने पद व कर्तव्य की शपथ दिलाई। इसके पश्चात झिणकार देवी बोथरा ने समस्त नव मनोनीत पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों को पद की शपथ दिलाई।

साध्वी संगीतश्री एवं साध्वी डॉ. परमप्रभा ने नवनिर्वाचित मंडल को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि “आज की नारी हर क्षेत्र में आगे है, लेकिन आध्यात्मिक और नैतिक जिम्मेदारियां भी उतनी ही आवश्यक हैं। मंडल की बहनें संघ और राष्ट्र की सेवा में आत्मकल्याण की भावना से जुटें।”

नवअध्यक्षा मंजू बोथरा ने अपने संकल्प भाषण में कहा कि मंडल सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ आध्यात्मिक गतिविधियों को भी प्राथमिकता देगा तथा केंद्रीय संस्था के निर्देशों की पूर्ण पालना की जाएगी।

कार्यक्रम में साध्वी कमलविभा, संरक्षिका झिणकार देवी बोथरा, सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, श्री ओसवाल पंचायत की ओर से मनीष पटावरी, तेयुप प्रतिनिधि सुमित बरड़िया ने विचार व्यक्त किए।
कांता बरड़िया ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया, संचालन मोनिका छाजेड़ ने किया और अंत में महिला मंडल मंत्री अम्बिका डागा ने आभार जताया। इस दौरान अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमति पारख,  श्री ओसवाल पंचायत अध्यक्ष विनोद भादानी, अशोक बैद, कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया, सह संयोजिका काव्या सिंघी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तेरापंथ महिला मंडल, श्रीडूंगरगढ़ नव मनोनीत कार्यकारिणी

संरक्षिका: झिणकार देवी बोथरा, शान्ता पुगलिया

परामर्शक:  सुशीला पुगलिया, दीपमाला डागा

अध्यक्ष:  मंजू बोथरा
निवर्तमान अध्यक्षा:  सुनीता डागा
उपाध्यक्ष:  मधु झाबक, मंजू बोथरा
मंत्री:  अम्बिका डागा
उपमंत्री:  मगनश्री सेठिया, कांता बरड़िया
कोषाध्यक्ष:  सुमन पुगलिया
प्रचार- प्रसार मंत्री:  संगीता बोथरा
संगठन मंत्री:  शारदा बोथरा
कन्या मण्डल प्रभारी: बबिता पुगलिया

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 प्रतिभाओं को मिला मंच, राज्यमंत्री सुथार बोले – एकजुट होकर समाज के लिए करें काम🟢 बालिका छात्रावास के लिए समाज ने खोला दिल, एक ही बैठक में 5 लाख से ज्यादा सहयोग की घोषणाएं🟢 100 से ज्यादा ट्रैक्टरों की रैली, बेनीसर में विधायक ने किया GSS का शिलान्यास, बोले- अब नहीं झेलनी पड़ेगी वोल्टेज की मार🟢 श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में बारिश बनी आफत, देखें फोटो🟢 तेरापंथ युवक परिषद का शपथ ग्रहण समारोह और मंत्र दीक्षा कार्यशाला सम्पन्न🟢 विद्यालय मैदान में लगाए पौधे, विद्यार्थियों को दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश🟢 चतुर्थ श्रेणी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, अब एक ही किताब से होगा पक्का चयन, पढ़िए कैसे