#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार पहुंचे ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुमावत, प्रजापति समाज ने किया स्वागत

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 11 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शुक्रवार शाम ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत के पहली बार श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर झंवर बस स्टैंड स्थित भैरूं सेनेटरी (पूजा होटल) में प्रजापति समाज के लोगों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। कार्यक्रम रमेश बासनीवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में डॉ. कुमावत के साथ आए अतिथियों कार्यालय मंत्री रामेश्वर गुर्जर, पूर्व प्रदेश मंत्री श्रवण सोनी, विजेंद्र चौधरी व रविंद्र कुमार का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

डॉ. कुमावत ने इस दौरान शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समाज में किसी मेधावी छात्र की आर्थिक स्थिति कमजोर हो तो सक्षम लोगों को आगे आकर उसकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए व्यापार के साथ-साथ राजनीति में भागीदारी भी जरूरी है।

कार्यक्रम में नंदकिशोर बासनीवाल, बालचंद मीनोटिया, गुलाब बासनीवाल, मोहनलाल मीनोटिया, सुखाराम बासनीवाल, सुभाष कुलचानियां, गोपाल छापोला, नारायण लखेसर, रामानंद बासनीवाल, किशोरीलाल घोड़ेला, गणेश घंटेलवाल, विनोद कुमार घोड़ेला, हरिप्रसाद बासनीवाल, नानूराम कुचेरिया, रामचंद्र छापोला, शिवकुमार मीनोटिया, रामावतार बासनीवाल, मुकेश बासनीवाल, प्रशांत बासनीवाल, आशीष बासनीवाल, रोहन बासनीवाल, अमरचंद पूरी, महेंद्र जैतासर, कालू सहित कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन रामचंद्र छापोला ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खेत की सींव को लेकर बवाल, 9 लोग गिरफ्तार🟢 मसूरी में कार्यकर्ताओं की बैठक, अंबेडकर-फुले जयंती समारोह की तैयारियां तेज🟢 श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार पहुंचे ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुमावत, प्रजापति समाज ने किया स्वागत🟢 खबर छपते ही हरकत में आया विभाग: 3 में से 1 नलकूप चालू, 2 अब भी बंद; 20 माह से एक खराब🟢 जयपुर में मंत्रियों से मिले विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष, पशु चिकित्सा, नशे और राशन कार्ड KYC पर उठाए मुद्दे