#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बसंत पंचमी पर महाविद्यालय में सरस्वती पूजन, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्राओं ने ली मतदान की शपथ

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 23 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय परिसर में धार्मिक, शैक्षणिक एवं राष्ट्रप्रेरित गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. नवदीप सिंह बैंस के नेतृत्व में सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ माता सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर समस्त संकाय सदस्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम व द्वितीय के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

पूजन कार्यक्रम के पश्चात् महाविद्यालय के संकाय सदस्यों ने जयपुर से प्रसारित राज्य स्तरीय मेगा पीटीएम एवं निपुण मेला समारोह–2026 की लाइव स्ट्रीमिंग में सहभागिता की।

इसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय थीम “मेरा वोट, मेरा देश” पर जोर देते हुए छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी की शपथ दिलाई गई।

एनएसएस कार्यक्रम संयोजक डॉ. विनोद कुमारी एवं डॉ. हिमांशु काण्डपाल के मार्गदर्शन में छात्राओं ने अवश्य मतदान करने का संकल्प लिया तथा महाविद्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में तनुजा कंवर, नीतू परिहार, परमेश्वरी,  ऋतु सहित सभी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम के लिए 300 श्रद्धालुओं की डाक ध्वजा यात्रा रवाना, 601 ग्राम चांदी की ध्वजा आकर्षण का केंद्र