NEXT 6 अप्रैल, 2025। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने पार्टी के ध्वज का विधिवत आरोहण किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

विधायक सारस्वत ने इस अवसर पर कहा कि “भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष और त्याग से ही पार्टी आज राष्ट्रीय राजनीति के शीर्ष पर पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में जुटे हैं।”
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित भावना से कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, ओबीसी मोर्चा ज़िलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, पूर्व चेयरमैन लीलाधर बोथरा, पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रजापत, मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा बृजलाल तावानियाँ, जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, रामनिवास महिया, छैलू सिंह दुलचासर, भीयानाथ सिद्ध, रतनसिंह जाखासर, मूलचन्द इंदौरिया, रामकिशन दर्जी, रामसिंह जागीरदार, विक्रम सिंह शेखावत, भरत सुथार, संदीप क़ायल, अशोक माली, फतेहसिंह जांगीड़, नन्दू स्वामी, जेपी स्वामी, रोशन छींपा, आयुष बिहानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।