#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

महाशिवरात्रि पर श्री भूतेश्वर मंदिर में चार प्रहर पूजन, रविवार रात 7:30 बजे से होगा आयोजन

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 9 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शिव भक्ति का महापर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष 15 फरवरी 2026, रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के हाई स्कूल रोड स्थित प्रसिद्ध श्री भूतेश्वर मंदिर में जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में चार प्रहर पूजन एवं महाशिवरात्रि कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

आयोजन रविवार रात्रि 7:30 बजे से प्रारंभ होगा। पूजन विधि राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत संपन्न कराई जाएगी। आयोजकों के अनुसार महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर में विशेष साज-सज्जा की जाएगी तथा रात्रि भर श्रद्धालुओं के लिए भक्तिमय वातावरण रहेगा।

आयोजन समिति ने बताया कि जो श्रद्धालु इस पावन चार प्रहर पूजन में बैठना चाहते हैं, उनके लिए नामांकन पंजीयन की व्यवस्था की गई है। इच्छुक श्रद्धालु निम्न सम्पर्क सूत्रों पर संपर्क कर सकते हैं-

सम्पर्क सूत्र :
मनोज कुमार डागा – 9352570751
दीनदयाल तावानिया – 9339672654
राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय – 9144292246
कन्हैयालाल सारस्वा (पुजारी) – 8619697388
हीरालाल पुगलिया – 9351608769
शिवरतन स्वामी – 7425939970
नौरंग स्वामी (गुरुजी) – 9416132902
दुर्गेश मारू – 8209157026

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन