#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नववर्ष पर नर्सेज का अनोखा विरोध, खून से लिखे पोस्टकार्ड भेजे मुख्यमंत्री को

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 1 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। एक ओर जहां नववर्ष के अवसर पर लोग खुशियां मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन (एकीकृत) बीकानेर के बैनर तले नर्सेज, फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। संगठन ने नई स्थायी भर्ती मेरिट + बोनस के आधार पर जारी करवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को अपने खून से लिखे पोस्टकार्ड भेजे।


जिलाध्यक्ष श्योपत गोदारा ने बताया कि संविदा पर कार्यरत हजारों नर्सेज साथियों के हित में यह कदम उठाया गया है, ताकि उन्हें स्थायी नियुक्ति का अवसर मिल सके और आमजन को अनुभवी व कुशल नर्सेज उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि बीकानेर से 100 से अधिक पोस्टकार्ड भेजे गए हैं, जबकि पूरे प्रदेश से लगभग 10 हजार पोस्टकार्ड सरकार को भेजे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो अगले चरण में जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके बाद जयपुर में प्रदेशभर के नर्सेज एकत्र होकर आंदोलन की अगली रणनीति तय करेंगे।
इस दौरान राकेश कड़वासरा, उवेश भाटी, बजरंग सियाग, राजेश सिंह बोरा, प्रतीक पारीक, महेंद्र सिंह झोरड़, सत्येंद्र सिंह राठौड़, अजीमुद्दीन सिद्दीकी, भरत तंवर, रजाक अहमद सहित बड़ी संख्या में नर्सेज व फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना