#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

स्वामी विवेकानंद जयंती पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया सुरक्षा चक्र अभियान में हिस्सा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 12 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सोमवार को राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम एवं इकाई द्वितीय के स्वयंसेवकों ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे सुरक्षा चक्र अभियान में भाग लिया। यह कार्यक्रम कमाण्डेंट, तीसरी बटालियन आर.ए.सी. के तत्वावधान में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नवदीप सिंह बैंस की अनुशंसा एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. अभिलाषा आल्हा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सब-इंस्पेक्टर सीता ने स्वयंसेवकों को तीसरी बटालियन आर.ए.सी. का भ्रमण करवाया। उन्होंने परेड ग्राउंड, प्रशासनिक भवन एवं पुलिस द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले विभिन्न हथियारों की जानकारी दी।


इसके बाद स्वयंसेवकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न व्यायाम करवाए गए तथा आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। व्याख्यान सत्र में सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी में सही उत्तर देने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कृत भी किया गया।


सहायक कमाण्डेंट कमला पुनियां ने स्वयंसेवकों को RAJCOMP मोबाइल एप डाउनलोड करवाकर उसके उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में कमाण्डेंट, तीसरी बटालियन आर.ए.सी. बीकानेर, आरपीएस सीमा हिंगोनिया ने सुरक्षा चक्र अभियान एवं कैरियर गाइडेंस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने स्वयंसेवकों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में एनएसएस इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमारी, इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिमांशु कांडपाल सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना