#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एनएसएस शिविर के छठे दिन सड़क सुरक्षा रैली, सामग्री वितरण व खेल गतिविधियां

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 28 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के षष्ठम दिवस पर शनिवार को विविध सामाजिक व जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नवदीप सिंह बैंस एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. मंजू मीणा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


प्रथम सत्र में माय भारत आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमारी एवं डॉ. हिमांशु कांडपाल के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा रैली निकाली। रैली के दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों को पुष्प व माला पहनाकर हेलमेट पहनने की अपील की गई। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों व हेलमेट के महत्व की जानकारी दी गई।


द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा अपने-अपने घरों से लाई गई खाद्य सामग्री, गर्म कपड़े, शिक्षण सामग्री एवं कंबल एकत्र कर राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह, बाल अधिकारिता विभाग केंद्र, बीकानेर में वितरित किए गए। इस दौरान स्वयंसेवकों को किशोर गृह की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया गया तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी गई। कर्मचारियों ने स्वयंसेवकों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए राजस्थान सरकार की पालनहार योजना के बारे में भी विस्तार से बताया।


तृतीय सत्र में कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने मिलकर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया, जिसके माध्यम से समाज को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से दोपहर का भोजन किया।


चतुर्थ सत्र में स्वामी विवेकानंद प्रेरक प्रसंग प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई, जिसमें दीक्षा व्यास ने प्रथम, सरस्वती गहलोत ने द्वितीय एवं महक बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमारी, डॉ. हिमांशु कांडपाल सहित कर्मचारी ओजस्वी एवं  सुरेश उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना