NEXT 16 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्वर्गीय मांगीलाल बोथरा की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र मनीष बोथरा ने ओसवाल पंचायत को कंप्यूटर सेट और प्रिंटर भेंट किया।

इन दौरान अशोक बैद ने नमस्कार महामंत्र और मंगल पाठ के साथ विधिवत कम्प्यूटर शुरू किया। इस दौरान पंचायत अध्यक्ष विनोद भदाणी, मंत्री कान्तिकुमार पुगलिया, बंशीलाल झाबक, सुरेंद्र समेत समाजजन मौजूद रहे।
मंत्री कान्ति कुमार पुगलिया ने कहा कि पंचायत कार्यालय को मिली इस तकनीकी भेंट से कार्यों में तेजी आएगी और समाजजनों को सुविधाएं सहज मिल सकेंगी। मौके पर उपस्थित लोगों ने बोथरा परिवार के इस योगदान की सराहना की।




















