#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

श्रीडूंगरगढ़ में पंचायती राज दिवस मनाया, स्वराज संवाद पर हुई संगोष्ठी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 24 अप्रैल, 2025। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बीकानेर जिला इकाई की ओर से गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में पंचायती राज दिवस मनाया गया। इस अवसर पर “स्वराज संवाद” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोकतंत्र और पंचायतों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने की। उन्होंने बताया कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 11 अक्टूबर 1959 को राजस्थान के नागौर जिले के बगड़ी गांव से पंचायती राज प्रणाली की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज दिवस स्थानीय स्वशासन की भावना को सशक्त बनाने का प्रतीक है।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी, दीपक गौतम, लक्ष्य प्रजापत, धर्मपाल बांगड़वा, बीरबल सिंह बिका, विक्रम सिंह केऊ, संतोष कुमार गोदारा, विजय डोटासरा, राहुल वाल्मीकि, पद्मनाथ सिद्ध, राजपाल डेलू, भंवरलाल गोदारा, शिवलाल सिहाग, रामलाल नाहर, रामरख भादू, मोसीन खान चुनगर, कालू बाना, रामप्रसाद बुड़िया, रामनारायण बुड़िया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group