NEXT 29 मई, 2025। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के दिल्ली सरायरोहिल्ला स्टेशन पर इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 20 जुलाई 2025 से 29 जुलाई 2025 तक बीकानेर से दिल्ली तथा अन्य गंतव्यों के लिए चलने वाली कई ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है। इसमें कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। यह कार्य ट्रैफिक और इलेक्ट्रिक सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए किया जा रहा है।
🔴 पूरी तरह रद्द बीकानेर से चलने वाली ट्रेनों की सूची:
- गाड़ी संख्या 12458 बीकानेर–दिल्ली सरायरोहिल्ला:
20 जुलाई से 27 जुलाई 2025 तक (8 ट्रिप) पूरी तरह रद्द। - गाड़ी संख्या 12464 बीकानेर–दिल्ली सरायरोहिल्ला:
26 जुलाई 2025 को रद्द।
🔴 पूरी तरह रद्द दिल्ली से बीकानेर आने वाली ट्रेनें:
- गाड़ी संख्या 12457 दिल्ली सरायरोहिल्ला–बीकानेर:
21 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक (9 ट्रिप) रद्द। - गाड़ी संख्या 22463 दिल्ली सरायरोहिल्ला–बीकानेर:
25 जुलाई एवं 27 जुलाई 2025 को रद्द।
🟡 आंशिक रूप से रद्द ट्रेनों की जानकारी:
- गाड़ी संख्या 12456 बीकानेर–दिल्ली सरायरोहिल्ला:
20 जुलाई से 27 जुलाई तक, यह ट्रेन बीकानेर से शकूरबस्ती 21तक चलेगी। शकूरबस्ती से सरायरोहिल्ला के बीच रद्द रहेगी। - गाड़ी संख्या 12455 दिल्ली सरायरोहिल्ला–बीकानेर:
21 जुलाई से 28 जुलाई तक, यह ट्रेन शकूरबस्ती से बीकानेर चलेगी। दिल्ली सरायरोहिल्ला से शकूरबस्ती के बीच रद्द रहेगी। - गाड़ी संख्या 22471 बीकानेर–दिल्ली सरायरोहिल्ला:
21 जुलाई से 28 जुलाई तक, यह ट्रेन दिल्ली कैंट तक ही जाएगी, दिल्ली कैंट से सरायरोहिल्ला के बीच रद्द। - गाड़ी संख्या 22472 दिल्ली सरायरोहिल्ला–बीकानेर:
21 जुलाई से 28 जुलाई तक, यह ट्रेन दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी, सरायरोहिल्ला से दिल्ली कैंट के बीच रद्द। - गाड़ी संख्या 12372 बीकानेर–हावड़ा:
24 जुलाई 2025 को यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग- पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली जंक्शन से होकर चलेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें। अधिक जानकारी के लिए यात्री रेलवे की वेबसाइट, 139 हेल्पलाइन या नजदीकी रेलवे स्टेशन से संपर्क कर सकते हैं।