NEXT 11 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को नगरपालिका की टीम ने श्रीडूंगरगढ़ थाना परिसर को रंगोली से सजाया। तिरंगे के रंगों से बनी आकर्षक रंगोली ने परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम के दौरान थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने स्टाफ के साथ अभियान के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को आजादी के जश्न में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। “तिरंगा केवल झंडा नहीं, बल्कि हमारी पहचान और गौरव का प्रतीक है। हमें इसे सम्मान और गर्व के साथ फहराना चाहिए।”

पालिका प्रतिनिधियों ने भी लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों, दुकानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान जताएं।
इस मौके पर नगरपालिका से जितेंद्र भोजक, अजय शर्मा, सरिता बोहरा, सोनू नाई और चांद रतन घोटिया मौजूद रहे। रंगोली सजावट के बाद पुलिसकर्मियों और नगरपालिका टीम ने मिलकर तिरंगे के साथ फोटो सेशन भी किया।